कुठौंद औरैया मार्ग पर निर्माणाधीन गेट (प्रवेश द्वार) के गिरने से कई मजदूर दवे

कुठौंद औरैया मार्ग पर निर्माणाधीन गेट (प्रवेश द्वार) के गिरने से कई मजदूर दवे 

समझ नहीं आता कि आखिर सड़क पर इस तरह की गेट का क्या प्रयोग है। 
    आखिर क्यों जनपद में इस तरह के प्रवेश द्वार के निर्माण पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। 
  तमाम जगह ऐसी है जहां सीसी रोड, पुलिया, नाली आदि का कार्य आज भी बजट के अभाव में अधूरा पड़ा है और लोग परेशान है। 

बजट के अभाव में सड़के ठीक नहीं हो पा रही हैं लोगों का चलना दुश्वार है 
    सर्वप्रथम उन कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए जिससे आम जनमानस को सीधे तौर पर लाभ हो। 
  क्योंकि यह जनता के टैक्स का पैसा है और इस पर पहला अधिकार आम जनता का है। सर्वप्रथम जन समस्याओं को दूर करने में इस तरह के भारी भरकम बजट का प्रयोग करना चाहिए। 

जनपद में इस तरह के कई गेट बने हैं कुछ गेट शहर में भी बने हैं। 
मुख्य सड़क पर बने इस तरह के गेट भविष्य में किसी बड़े हादसे की वजह भी बन सकते हैं। 

 संबंधित विभाग से मेरी गुजारिश है कि यदि इस तरह के गेट सड़क पर बनते हैं तो कृपया इसमें गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें। ताकि भविष्य में आम लोगों को इस तरह के हादसों से बचाया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

*दो भाइयों की हत्या में पूर्व बसपा MLA को उम्रकैद*

जालौन: 31 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान दोषी, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

SP जालौन व CJM जालौन द्वारा जिला न्यायालय उरई की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया