Posts

Showing posts from April, 2026

जालौन कोर्ट में बड़ा बदलाव: अब सुबह 7 बजे से बजेगी न्याय की घंटी!

Image
जालौन कोर्ट में बड़ा बदलाव: अब सुबह 7 बजे से बजेगी न्याय की घंटी! जालौन के District Judge Office Jalaun at Orai से जारी आदेश संख्या 160/2026 ने पूरे जिले की न्यायिक व्यवस्था की दिनचर्या बदल दी है।  22 अप्रैल 2026 को जारी इस आदेश के अनुसार, मई और जून की भीषण गर्मी को देखते हुए अब सभी न्यायालय और कार्यालय सुबह 07:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक संचालित होंगे। यह फैसला Allahabad High Court के निर्देश और बार एसोसिएशन की मांग पर लिया गया है—लेकिन इसके असर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।  गर्मी से राहत या नई चुनौती? भीषण गर्मी में राहत देने के लिए कोर्ट टाइमिंग बदलना जरूरी कदम माना जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही कई बड़े सवाल भी खड़े हो गए हैं— क्या दूर-दराज गांवों से आने वाले लोग सुबह 7 बजे तक कोर्ट पहुंच पाएंगे? क्या वकीलों और कर्मचारियों के लिए यह शिफ्ट व्यावहारिक होगी? क्या इससे मुकदमों की सुनवाई तेज होगी या और दबाव बढ़ेगा?  नई टाइमिंग का पूरा शेड्यूल  कोर्ट समय: सुबह 07:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक  लंच ब्रेक: 10:30 बजे से 11:00 बजे तक लागू अवधि: मई–जून 2026 1 जुलाई 202...

कुठौंद औरैया मार्ग पर निर्माणाधीन गेट (प्रवेश द्वार) के गिरने से कई मजदूर दवे

Image
कुठौंद औरैया मार्ग पर निर्माणाधीन गेट (प्रवेश द्वार) के गिरने से कई मजदूर दवे  समझ नहीं आता कि आखिर सड़क पर इस तरह की गेट का क्या प्रयोग है।      आखिर क्यों जनपद में इस तरह के प्रवेश द्वार के निर्माण पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।    तमाम जगह ऐसी है जहां सीसी रोड, पुलिया, नाली आदि का कार्य आज भी बजट के अभाव में अधूरा पड़ा है और लोग परेशान है।  बजट के अभाव में सड़के ठीक नहीं हो पा रही हैं लोगों का चलना दुश्वार है      सर्वप्रथम उन कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए जिससे आम जनमानस को सीधे तौर पर लाभ हो।    क्योंकि यह जनता के टैक्स का पैसा है और इस पर पहला अधिकार आम जनता का है। सर्वप्रथम जन समस्याओं को दूर करने में इस तरह के भारी भरकम बजट का प्रयोग करना चाहिए।  जनपद में इस तरह के कई गेट बने हैं कुछ गेट शहर में भी बने हैं।  मुख्य सड़क पर बने इस तरह के गेट भविष्य में किसी बड़े हादसे की वजह भी बन सकते हैं।   संबंधित विभाग से मेरी गुजारिश है कि यदि इस तरह के गेट सड़क पर बनते हैं तो कृपया इसमें गुणवत्ता क...