Posts

Showing posts from March, 2026

जालौन के चर्चित स्कूल कर्मचारी हत्या केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ऐसा फैसला सुनाया है

जालौन के चर्चित स्कूल कर्मचारी हत्या केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ऐसा फैसला सुनाया है जिसने पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। हाईकोर्ट ने बसपा के पूर्व विधायक के बेटे अमन कुमार सिंह उर्फ मिक्की की गिरफ्तारी और मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए रिमांड आदेश को ही अवैध करार दे दिया। इतना ही नहीं, अदालत ने तत्काल हिरासत से रिहा करने का आदेश भी दे दिया है। साथ ही जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई और रिमांड मजिस्ट्रेट से स्पष्टीकरण मांगने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस फैसले के बाद जालौन जिले में यह मामला फिर से चर्चा का केंद्र बन गया है। दरअसल यह मामला जालौन जिले के चर्चित स्कूल कर्मचारी हत्या कांड से जुड़ा हुआ है। इसी मामले में बसपा के पूर्व विधायक अजय कुमार सिंह के बेटे अमन कुमार सिंह उर्फ मिक्की को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था और बाद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड भी लिया गया था। लेकिन अब इस पूरी गिरफ्तारी प्रक्रिया और रिमांड को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। आरोपी अमन कुमार सिंह की ओर से अदालत में याचिका दाखिल की गई थी, जिसमें कोंच कोतवाली ...

विवहा पंजीकरण

Image
📢 अत्यंत महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना (विवाह पंजीकरण से संबंधित) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण नियमावली, 2017 के अंतर्गत माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में विवाह पंजीकरण प्रक्रिया में महत्वपूर्ण संशोधन एवं दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका पालन अनिवार्य है। 🔹 विवाह पंजीकरण की नवीन व्यवस्था के मुख्य प्रावधान: ✅ विवाह संपन्न कराने वाले पुरोहित / मौलवी / पादरी / अथवा अन्य व्यक्ति की उपस्थिति अनिवार्य विवाह पंजीकरण के समय वही व्यक्ति उपस्थित रहेगा, जिसके द्वारा विवाह संपन्न कराया गया हो। ✅ शपथ-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य विवाह संपन्न कराने वाले व्यक्ति द्वारा निर्धारित प्रारूप में शपथ-पत्र प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें वर-वधू का नाम, पिता का नाम, पता, विवाह की तिथि, स्थान एवं रीति-रिवाज का उल्लेख होगा। ✅ फोटोग्राफ एवं पहचान विवरण शपथ-पत्र के साथ विवाह संपन्न कराने वाले व्यक्ति का नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर एवं पहचान पत्र संलग्न करना आवश्यक होगा। ✅ वर एवं वधू के दस्तावेजों का सत्यापन वर एवं वधू की पहचान, आयु ...

आजादी की 99 साल की लीज ख़त्म अब भारत अमेरिका का गुलाम

Image
इस लड़की को कौन नहीं जानता होगा  ये है भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकर्ता रुचि पाठक  एक बार इन्होंने लल्लन टॉप की डिबेट में कहा था कि भारत देश ने आजादी पूर्ण रूप से नहीं ली , आज भी भारत पूर्ण रूप से स्वतंत्र नहीं है  ये जो 1947 में आजादी मिली है ये 99 साल के पट्टे पर ली गई  मैने जब इस लड़की का वीडियो देखा , मैने सोचा इससे मूर्ख प्राणी कोई धरती पर नहीं है ये देश की आजादी को पट्टे पर मिली हुई आजादी बता रही है  लेकिन समय बिता और इस लड़की की बात 100% सच हो चुकी हैं आज जिस तरह भारत के सभी फैसले अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ले रहा है उसको देखकर लगता है कि अब 99 साल वाला पट्टा खत्म हो चुका है और हम फिर से गुलाम हो चुके है  जब भारत को अमरीका में बैठा डोनाल्ड ट्रंप रूस से 30 दिन के लिए तेल खरीदने की परमिशन दे रहा है  जब भारत को अमरीका राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से परमिशन लेनी पड़ रही है रूस से तैल लेने के लिए तो समझ ही जाओ 99 साल वाली आजादी का पट्टा समाप्त होने जा रहा है  अब क्या करेंगे , क्या खायेंगे , पियेंगे , कहा से तैल खरीदना , किसके साथ डील क...