Posts

Showing posts from September, 2025

बिजली बिल के दाम और मोबाइल रिचार्ज के दाम Gst घटने के बाद क्यों कम नहीं हूए!

Image
एक लेख भारत की आम जनता के लिए और साथ में उन लोगो के लिए जो उत्सव मना रहे हैँ, GST घटने का  भारत दो समाज में बट गया हैँ, एक वो समाज जो GSt घटने के बाद खुश हैँ और रोड रोड़ जाकर उत्सव मना रहे हैँ, और एक समाज वो हैँ जो Gst घटने के बाद पूछ रहा की बिजली बिल के दाम और मोबाइल रिचार्ज के दाम Gst घटने के बाद क्यों कम नहीं हूए! और इस बात का असर उन लोगो पर भी हैँ जो Gst घटने का उत्सव मना रहे हैँ पर ऐसे लोग मानसिकता के गुलाम हो चुके हैँ 

मुंबईः दुनिया का सबसे अमीर भिखारी, 7.5 करोड़ की संपत्तिमुंबई दुनिया का सबसे अमीर भिखारी भरत जैन मुंबई में रहता है।

Image
मुंबईः दुनिया का सबसे अमीर भिखारी, 7.5 करोड़ की संपत्ति मुंबई दुनिया का सबसे अमीर भिखारी भरत जैन मुंबई में रहता है। 40 साल से भिक्षा मांगकर रोजाना 2500 रुपए तक कमा रहा है। इनकी संपत्ति 7.5 करोड़ रुपए है। उनके पास मुंबई में करोड़ों रुपए के दो फ्लैट भी हैं, जिनकी कीमत 1.4 करोड़ रुपए है। इन फ्लैट में उनका परिवार रहता है। फ्लैट के अलावा जैन के पास ठाणे में कमर्शियल स्पेस है। इसे उन्होंने किराए पर दे रखा है और महीने का 30 हजार रुपए कमाते हैं। उनके बच्चे मुंबई के महंगे कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ रहे हैं।

भारतीय संविधान के दो पहलू

Image
पहली तस्वीर के बारे में आप सब जानते ही हैं , दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के आवास में आग लगने के बाद मिले भारी मात्रा में नकदी के जले  हुए ढेर मिले थे । अब यह इलाहबाद हाईकोर्ट के जज हैं।     वहीं दूसरी तस्वीर है छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रहने वाले 83 वर्षीय जागेश्वर प्रसाद अवधिया की, जिनकी  ज़िंदगी एक झूठे आरोप ने तबाह कर दी। 1986 में सिर्फ़ ₹100 की रिश्वत लेने का इल्ज़ाम लगा, और उसी ने उनकी नौकरी, परिवार और सम्मान सब कुछ छीन लिया। आज, पूरे 39 साल बाद हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया, लेकिन इतने लंबे इंतज़ार ने उनके जीवन को गहरी चोट दी है। एक ईमानदार कर्मचारी को रिश्वतखोर कहकर अपमानित किया गया, उनकी पत्नी का दुखों से दम टूट गया, बच्चों की पढ़ाई छूट गई, परिवार समाज से अलग-थलग पड़ गया। जागेश्वर अवधिया कहते हैं – “न्याय तो मिला, लेकिन किस कीमत पर? मेरा पूरा परिवार बर्बाद हो गया।” अब वे सिर्फ़ सरकार से अपनी बकाया पेंशन और मदद की उम्मीद कर रहे हैं ताकि बाकी दिन सुकून से जी सकें। उनके बेटे नीरज आज भी याद करते हैं – “पापा का नाम साफ़ हो गया, लेकिन ...

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा- एड. निर्दोष परिहार पीड़िता के अधिवक्ता

Image
किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा कोर्ट ने 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया, आधी राशि पीड़िता को मिलेगी उरई। एड. निर्दोष परिहार ने पीड़िता की और से  न्यायायाल में पैरवी की और बताया की किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले को कोर्ट ने शुक्रवार को 20 साल की सजा सुनाई है। 65 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की आधी राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है। हमीरपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 21 फरवरी 2022 को कदौरा थाना पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री रिश्तेदारी में 17 फरवरी 2022 को कदौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी। उरई कोतवाली क्षेत्र के 21 फरवरी 2022 का मामला, हमीरपुर की रहने वाली है पौड़िता अजनारी निवासी दशरथ उसकी पुत्री को बहला फुसला कर ले गया। तसे पुलिस ने अपहरण अदालत से सहित पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने थाना क्षेत्र से आरोपी को पकड़कर उसके पास से किशोरी को खोजा था। किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाकर कोर्ट में पेश किया गया। किशोरी ने बयान दिया कि दशरथ उसको बहला फुसला कर ले गया और...

प्यार में अंधी नातिन ने दादी की कर दी हत्याजालौन में दिल दहला देने वाली वारदात

Image
प्यार में अंधी नातिन ने दादी की कर दी हत्या जालौन में दिल दहला देने वाली वारदात – प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर सिलबट्टे से कूंचकर 72 वर्षीय दादी की कर दी बेरहमी से हत्या नातिन ने ही प्रेमी संग की थी दादी की हत्या: आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर सिलबट्टे से सिर कूंचा, कर रही ANM की पढ़ाई जालौन से एक दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा हुआ है। गुरुवार/शुक्रवार की रात को कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेदेवरा में 72 वर्षीय वृद्धा परमादेवी की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस की जांच में मामला और भी चौंकाने वाला निकला। दरअसल, हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि मृतका की नातिन ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस के मुताबिक परमादेवी अपनी 21 वर्षीय नातिन के साथ घर में रहती थीं। युवती वर्तमान में एएनएम (ANM) की पढ़ाई कर रही है। कुछ समय से उसका प्रेम संबंध एक युवक से चल रहा था, जो अपनी बहन की ससुराल में ग्राम भेदेवरा में आता-जाता रहता था। दोनों के बीच लंबे समय से नज़दीकियां थीं और अक्सर युवती अपने प्रेमी को घर...

*दो भाइयों की हत्या में पूर्व बसपा MLA को उम्रकैद*

Image
*दो भाइयों की हत्या में पूर्व बसपा MLA को उम्रकैद* *न्यायालय से हाथ हिलाते हुए बाहर आए,फीकी हंसी हंसते हुए पुलिस वैन में चढ़े* उरई,जालौन । जनपद जालौन के बहुचर्चित 31 साल पुराने डबल मर्डर केस में बसपा के पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान को उम्रकैद की सजा हुई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने गुरुवार को फैसला सुनाया। सजा सुनाए जाने के बाद न्यायालय से बाहर निकले पूर्व विधायक ने हाथ हिलाते हुए अपने समर्थकों का अभिवादन किया। *पूर्व विधायक ने कहा- वे इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे*  1994 में प्रधानी चुनाव की रंजिश में दो हत्याएं हुई थी। पूर्व विधायक भी इस मामले में आरोपी बनाए गए थे।कोर्ट में पेश नहीं होने पर सोमवार को ही उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया गया था। गुरुवार को वकील के ड्रेस में पुलिस को चकमा देते हुए वह कोर्ट पहुंचे और सरेंडर कर दिया। छोटे सिंह 2007-2012 तक बसपा के टिकट पर कालपी विधानसभा सीट से विधायक रहे। इसके बाद 2022 में भाजपा में शामिल हो गए थे। *फेसबुक पर पोस्ट कर लोगों से मांगा समर्थन* सजा सुनाए जाने के पहले बुधवार को छोटे सिंह चौहान ने फेसबुक पोस्ट करते ह...

*मां बाप की इच्छा बगैर विवाह करने पर नहीं मिलेगी पुलिस सुरक्षा : इलाहाबाद हाइकोर्ट*

Image
*मां बाप की इच्छा बगैर विवाह करने पर नहीं मिलेगी पुलिस सुरक्षा : इलाहाबाद हाइकोर्ट* माता-पिता की मर्जी के खिलाफ शादी करने वालों के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने  एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि अपनी मर्जी से विवाह करने वाले जोड़े तब तक पुलिस सुरक्षा का दावा नहीं कर सकते…. कोर्ट ने कहा कि अपनी मर्जी से विवाह करने वाले जोड़े तब तक पुलिस सुरक्षा का दावा नहीं कर सकते, जब तक उनकी जान और स्वतंत्रता को गंभीर खतरा न हो।  यह फैसला न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति अजीत कुमार की खंडपीठ ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया। *स्वतंत्र रूप से विवाह करने वाले प्रेमी जोड़ों को समाज और परिवार के विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए* पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान यह बात कही। अपनी मर्जी से शादी करने वाले एक जोड़े ने सुरक्षा की मांग करते हुए अदालत में याचिका दायर की थी। इस पर पीठ ने कहा कि ऐसे जोड़ों को आपसी समर्थन के साथ समाज का सामना करना सीखना चाहिए। इस तरह वे अपने निर्णय को सही साबित कर सकते हैं। *बेंच को दोनों की जान के खतरा न...

जालौन: 31 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान दोषी, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Image
जालौन: 31 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान दोषी, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट ************************************* घटना 30 मई 1994 की है। चुर्खी थाना क्षेत्र के विनौरा वैद गांव निवासी रामकुमार ने रिपोर्ट दी थी कि वह अपने भाइयों जगदीश शरण, राजकुमार उर्फ राजा भैया व अन्य परिजनों के साथ घर के बरामदे में बैठा था। इसी दौरान गांव के ही रुद्रपाल सिंह उर्फ लल्ले गुर्जर, राजा सिंह, संतावन सिंह गुर्जर, करन सिंह उर्फ कल्ले सहित कई लोग हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें राजकुमार और जगदीश शरण की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य घायल हो गया था। जालौन : 31 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान दोषी करार 1994 में चुर्खी थाना क्षेत्र के विनौरा वैद गांव में हुई थी वारदात बसपा से विधायक रह चुके और वर्तमान में भाजपा नेता छोटे सिंह चौहान दोषी करार उरई । जिले में 31 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में सोमवार को बड़ा फैसला आया। अपर सत्र न्यायालय/ईसी एक्ट कोर्ट ने कालपी क्षेत्र से 2007 से 2012 तक बसपा विधायक रहे और वर्तमान ...

दुष्कर्म के आरोपी को 46 दिन में दिलाई सजा - निर्दोष परिहार पीड़िता के अधिवक्ता

Image
अधिवक्ता निर्दोष परिहार ने बताया कि आरोपी ने दी थी मां को जान से मारने की धमकी, एक माह तक डरी रही मासूम उरई। 46 दिन में दुष्कर्म की सजा पाने वाले मामले में यह बात सामने आई थी कि मासूम से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसकी मां को जान से मार देंगा। इस पर एक माह तक मासूम दर्द को सहती रही। जब उसे असहनीय दर्द उठा तो वह बर्दाश्त नहीं कर पाई। कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम को पेट में दर्द हुआ तो उसने रोते हुए मां को पीड़िता के अधिवक्ता निर्दोष परिहार ने बताया कि  दुष्कर्म के आरोपी को 46 दिन में सजा मिलने का मामला   बताया। इस पर उसकी मां उसे कोंच डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। उसके गुप्तांग में चोट है। मां ने सख्ती से पूछा तो उसने बताया कि अनिल ने उसके साथ गलत काम किया है। रोते हुए मासूम ने बताया था कि आरोपी ने उससे कहा था कि अगर किसी को बात बताई तो उसकी मां को मार देंगे। इस पर परिजन आरोपी को पकड़कर घर ले आए थे। उसे मासूम के सामने बैठाकर पूछताछ की। इस पर मासूम ने...